शिक्षकों ने डीपीओ को सौंपा ज्ञापन
सहरसा | कार्यावधि के वेतन भुगतान एवं शिक्षकों के निलंबन वापसी की मांग को लेकर माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के हड़ताली शिक्षकों ने दूसरे दिन शनिवार को भी डीपीओ स्थापना को स्मार पत्र सौंपा। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के हड़ताली शिक्षकों ने शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में धरना दिया।
हड़ताली शिक्षकों ने कार्यावधि के वेतन भुगतान एवं निलंबित शिक्षकों की निलंबन वापसी संबंधी ज्ञापन डीपीओ स्थापना राहुल चन्द्र चौधरी को साेंपा। कहा कि मांगों पर सरकार को सोचना चाहिए। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है।
मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष सदाशिव झा, परमेश्वरी यादव, नवीन कुमार नवीन, प्रभाकर कुमार, तमन्ना अली, राजेश कुमार सिंह, ज्ञानशंकर सिंह, सत्येन्द्र सिंह, रमेश कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।