- Hindi News
- National
- Saharsa News The Date For The Construction Of The Temple In Ayodhya Will Be Announced In The Trust Meeting Of April 25 And May 8 Kameshwar
25 अप्रैल एवं 8 मई की ट्रस्ट की बैठक में घोषित होगी अयोध्या में मंदिर निर्माण की तिथि : कामेश्वर
करोड़ों लोगों की आस्था, भावना और श्रद्धा को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए 25 अप्रैल एवं 8 मई काे हाेने वाली बैठक में तिथि की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने गुरूवार को सहरसा में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि बनायी गयी ट्रस्ट में 9 स्थायी सदस्य हैं । इन 9 लोगों के द्वारा दो सदस्य मनोनीत किया गया है ।
जबकि सरकार के तीन प्रतिनिधि ट्रस्ट में शामिल किये गये हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य शामिल किए गए हैं । जिसमें उन्हें भी शामिल किया गया है। ये बातें प्रताप नगर स्थित डा. जितेन्द्र सिंह के यहां आयोजित विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में भाग लेने पहुंचे ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने दी। इससे पहले वे परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 29 फरवरी को ट्रस्ट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अप्रैल एवं 8 मई को आयोजित होने वाली बैठक में भव्य मन्दिर निर्माण की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
5 वर्ष में मंदिर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, विश्व भर में होगा आकर्षण केन्द्र
मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य 5 वर्ष रखा गया है। मंदिर निर्माण से पहले प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन किया जायेगा तथा मंदिर निर्माण प्रारंभ होने के साथ ही अखंड रामधूनी कार्यक्रम चलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि जिस प्रकार ईसाईयों के पवित्र स्थल वेटिकन सिटी 73 एकड़ में तथा इस्लाम धर्म की पवित्र नगरी मक्का 65 एकड़ में स्थापित है उसी प्रकार अयोध्या में भी 70 एकड़ जमीन पर मास्टर प्लान बना कर भव्य मंदिर निर्माण किया जायेगा। जो विश्व के आकर्षण का केंद्र बनेगा। कहा कि लगभग 30 वर्ष से पत्थर तराशने का कार्य जारी है। नागर शैली में बनने वाले इस मंदिर निर्माण की तिथि घोषित होने के बाद पांच वर्षों में बनकर तैयार हो जायेगा।
मंदिर बनाने के लिए भवन निर्माण समिति बनाई गई है जिसमें अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र, सचिव महंत नृत्य गोपाल दास, आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा तथा कोषाध्यक्ष गोविन्द गिरी को बनाया गया है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केश्व राजू, धर्म जागरण मंच के परियोजना प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना, विभाग मंत्री शारदा कान्त झा, जिला मंत्री सागर कुमार नन्हे, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, मुस्लिम मंच के जिला अध्यक्ष लुकमान अली, सुमन शांडिल्य, पमपम सिंह, जयंत जोशी, मोनू झा, फूल बाबू मौके पर मौजूद थे।
प्रताप नगर में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में मौजूद कामेश्वर चौपाल, डा. जितेन्द्र सिंह सहित अन्य।