- Hindi News
- National
- Simri Bakhtiyarpur News The Mangoes Will Be Laden In The Trees Farmers Are Happy To See The Scene Seek Expert Advice Sprinkle Medicine
पेड़ों में लदे रहेंगे आम, मंजर देख किसान खुश, विशेषज्ञ बोले-लें सलाह, दवा छिड़कें
अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा इटहरी प्रखंड में इस वर्ष मंजर से लदे आम के पेड़ को देखकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। अनुमंडल में लगभग 800 से अधिक हेक्टेयर जमीन में आम का बगीचा लगा हुआ है।
किसानों को इस बार आम की अच्छी फसल की उम्मीद है। सिमरी बख्तियारपुर के ड्योढ़ी स्थित आम बागान से इस बार भी देश के लोगों को गुलाबखास का स्वाद मिलेगा। आम बागान के किसान गोपाल सिंह जो विगत 10 साल से सिमरी ड्योढ़ी बगीचा कई लाख में खरीदकर दूसरे राज्य ही विदेशों तक भेजता है, बताया कि इस बार आम की अच्छी फसल का अनुमान है। अगर तेज आंधी नहीं आई तो आम का रेकार्ड उत्पादन होगा।
आम की खेती करने वाले किसान अगर आम का बेहतर उत्पादन चाहते हैं तो अभी से ही आम की फसल की देखभाल कर बेहतर उत्पादन का लाभ उठा सकते है। इसके लिए आम के मंजर पर नीम के तेल का छिड़काव करें, ताकि मंजर झड़ने जैसी समस्या उत्पन्न ना हो। अच्छी आम की पैदावार के लिए कृषि विशेषज्ञ से भी सलाह लेकर छिड़काव कर सकते है।
सिमरी बख्तियारपुर में मंजर से लदा आम का पेड़।