पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News The Mercury Rising Slowly Due To The Effect Of Western Disturbance Suddenly Dropped By Two Degrees The Clouds Were Moving Throughout The Day Drizzle

पश्चिमी विक्षोभ के असर से धीरे-धीरे बढ़ रहा पारा अचानक दाे डिग्री गिरा, दिन भर रहे बादल, बूंदाबांदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होती रही बूंदाबांदी, गर्म-सर्द माैसम से बीमारियाें की अाशंका, डाॅक्टर बाेले-रहें सतर्क

दक्षिण अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ से उत्पन्न बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान हो रहा है। बेमौसम की बारिश से गेहूं सहित दलहन एवं तेलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान अभी से ही हताश हो गए हैं। इसका असर आम के मंजर पर भी हो सकता है। पेड़ों में सघन मंजर भी तेज हवा व बारिश बर्बाद होगा। वैसे मौसम विभाग ने तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है।

गुरुवार को 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान था, लेकिन शुक्रवार को अधिकतम 24.7 एवं न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढकर हो गया है। शनिवार को 3 एमएम एवं रविवार को एक एमएम बारिश की संभावना है। इस दो दिन हवा की रफ्तार 8 से 10 किलो मीटर प्रति घंटे की होगी। जो गेहूं, दलहन व तेलहन की फसलों को गिराकर बर्बाद करने के लिए काफी होगी। मौसम में बदलाव एवं तापमान में गिरावट का आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फरवरी माह में मौसम शुष्क पड़ने से किसानों को पटवन में बारिश का लाभ नहीं मिला और जब पटवन का वक्त समाप्त हो गया तो तीन दिनों तक रूक-रूक तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश का पानी किसानों के खेतों में लग गयी और गेहूं के पौधे गिरकर बर्बाद हो गयी। दलहन व तेलहन की भी खुब क्षति पहुंची। इससे जिले के हजारों किसान चिंतित हो रहे हैं।

रबी फसल : गेहूं के अच्छादन लक्ष्य की उपलब्धि


जिले के सभी प्रखंडों में वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत गेहूं फसल 52 हजार हेक्टेयर अच्छादन लक्ष्य के विरुद्ध 53 हजार 430 हेक्टेयर उपलब्धि है। गेहूं की अगैती फसलों में जिसकी अवधि 60 से 65 दिन की थी वैसे फसलों में तीसरी सिंचाई 12 से 17 फरवरी के बीच किसानों ने किया थ। विलंब प्रभेद 40 से 45 दिन में दूसरे पटवन को किसानों ने पूरा किया। अब बेमौसम बारिश से लगातार किसानों को जूझना पड़ रहा है।

पांच दिनों का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

शनिवार 32 19 डिग्री

रविवार 28 18 डिग्री

सोमवार 31 17 डिग्री

मंगलवार 32 19 डिग्री

बुधवार 32 18 डिग्री

पश्चिमी विक्षोभ का फसलों पर पड़ेगा असर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में जहां गिरावट आयी है वहीं 14 एवं 15 मार्च को 8 व 10 किमी की रफ्तार के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। अभी तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से घटकर 24.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयी है। इस परिस्थिति में मौसमी फसलों में गेहूं, दलहन व तेलहन के फसल को नुकसान पहुंचाएगी। इस क्षेत्र में दलहन में सबसे ज्यादा मसूर की खेती होती है, चना व तीसी कम होती है।
-अशोक पंडित, मौसम वैज्ञानिक, कृषि अनुसंधान केन्द्र, अगवानपुर

दलहन व तेलहन फसल के अच्छादन लक्ष्य की उपलब्धि


जिला के सभी प्रखंडों में वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत सरसों फसल 1630 हेक्टेयर अच्छादन लक्ष्य के विरूद्ध 1434 हेक्टेयर उपलब्धि हासिल हुआ है। मौसम शुष्क पड़ने की वजह से पहले किसान लाही से बचाव के उपाय किए। अब बेमौसम बारिश एवं तापमान में आयी गिरावट किसानों को नुकसान पहुंचा रही है।


फरवरी माह शुष्क रहने से किसानों को नहीं मिल सका पटवन का लाभ बाद में बारिश से नुकसान

आम के पेड़ों पर लगे सघन मंजर होंगे बर्बाद

तेज हवा और बारिश से गेहूं, दलहन व तेलहन काे नुकसान की अाशंका


भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फरवरी माह में मौसम शुष्क पड़ने से किसानों को पटवन में बारिश का लाभ नहीं मिला और जब पटवन का वक्त समाप्त हो गया तो तीन दिनों तक रूक-रूक तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश का पानी किसानों के खेतों में लग गयी और गेहूं के पौधे गिरकर बर्बाद हो गयी। दलहन व तेलहन की भी खुब क्षति पहुंची। इससे जिले के हजारों किसान चिंतित हो रहे हैं।
खबरें और भी हैं...