बंद घर का ताला तोड़कर की लाखों की चोरी
सहरसा | सदर थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी वार्ड नंबर 9 निवासी अमर नाथ झा ने बंद घर में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश वे पूर्णिया गये थे। घर बंद था परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। इसी बीच उन्हें सूचना िमली कि उनके घर में चोरी हो गयी। वापस आकर देखा तो चोर दरवाजे की कुण्डी काट कर घर में प्रवेश कर गये। गौदरेज के पल्ला को टेढ़ा कर उसमें रखे करीब 2 लाख 10 हजार के जेवरात समेत नकदी लेकर चलते बने।