पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News There Will Be Settlement In The District Headquarters Of Haat Bazaar And Sairat

हाट-बजार व सैरातों की जिला मुख्यालय में होगी बंदोबस्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनबर्षाराज | अंचल क्षेत्र के विभिन्न हाट-बजार व सैरातों की वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बंदोबस्ती 17 मार्च को जिला मुख्यालय में हाेगी। किसी अपरिहार्य कारणवश उपरोक्त निर्धारित तिथि में बंदोबस्ती नहीं होने पर 20 एवं 27 मार्च को निर्धारित समय व स्थान पर खुली डाक से बंदोबस्ती की जाएगी।

सोनबर्षा सीओ उपेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि 17 मार्च को पूर्वाह्न सहरसा समाहरणालय सभागार में सोनबर्षा हाट, गढ बाजार हाट एवं सोनबर्षा डेली फिसरीज की बंदोबस्ती जबकि महुआ बाजार हाट, कोपा पंचायत स्थित बिंदटोली हाट एवं काशनगर बाजार हाट की बंदोबस्ती एसडीओ के वेश्म में होगी। उपरोक्त हाट, बाजार व सैरातों में सोनबर्षा बाजार के लिए 2,30128 गढ बाजार हाट के लिए 1,21325 सोनबर्षा डेली फिसरीज के लिए 1,14483, महुआ बाजार के लिए 8,8090, बिंदटोली हाट के लिए 6,8815 एवं काशनगर हाट के लिए 7,5900 रूपये सुरक्षित जमा राशि निर्धारित की गई है।
खबरें और भी हैं...