पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिफ्यूजी चौक पर एक ही रात तीन दुकानों में चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी काॅलोनी स्थित तीन दुकानों में चोरों ने चदरा काटकर गुरुवार की देर रात चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार सहित स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर दिया। सूचना बाद पहुंची पुलिस ने आक्रोशत लोगों को चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दे जाम समाप्त कराया।

गिरफ्तारी के लिए स्वानदस्ता को भी लगाया गया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। चोरों ने एक किराना दुकान, एक श्रृंगार गृह सह जेनरल स्टोर समेत एक छड़ सीमेंट की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर सामान वो नगदी मिलाकर लगभग एक - लाख रुपये का सामान ले गये।

पीड़त व्यवसायी जय किशोर चौधरी, चंदन कुमार एवम‌‌् राजेश कुमार ने सदर थाना को दिये अलग-अलग आवेदन में बताया है कि अन्य दिनों की तरह गुरुवार को वे लोग अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गये। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो उन्होंने पाया कि दुकान का चदरा कटा है और दुकान से सामान गायब है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

खबरें और भी हैं...