पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Thunderstorm Accompanied With Intermittent 15 Hours Of Rain Fell Three Degrees Amid Six Mm Rainfall

गरज के साथ रुक-रुक कर हुई 15 घंटे बारिश छह एमएम वर्षा के बीच तीन डिग्री गिरा तापमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गरज के साथ रूक रूक कर शुक्रवार की शाम से 10 से 12 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा के साथ हुई बारिश से अचानक तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिर गया। करीब 15 घंटे की बेमौसम बारिश से रबी फसल में गेहूं, तेलहन व दलहन के आलावा सरसों एवं सब्जियों में सहजन के नुकसान की आशंका बढ़ गई है। लेकिन आम के मंजर को इस बारिश से फायदा हुआ है।

हालांकि कृषि विभाग ने इस बेमौसम बारिश से फिलहाल किसी प्रकार की फसलों की क्षति होने से इंकार किया है। जबकि शहरी क्षेत्रों में बारिश ने आम जनजीवन को अधिक प्रभावित किया है।
शहर की अधिकांश सड़कें पानी से भर गयी है। प्रमुख बाजारों एवं मुहल्लों की सभी सड़कों की हालत नारकीय हो गयी है। लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने 6 एमएम बारिश और 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की बातें कही है। शुक्रवार की शाम से ही गरज के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी बारिश शुरू हो गयी थी और रूकरूक कर शनिवार की सुबह 7 बजे तक बारिश होते रही। शुक्रवार की रात में भी हवा चली। शनिवार को अधिकतम 32 एवं न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान का पूर्वानुमान था। लेकिन शनिवार को अधिकतम 21.3 एवं न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम 24.7 एवं न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान में 3 डिग्री पारा गिरा।

सभी 10 प्रखंड प्रभावित

जिले के सभी 10 प्रखंडों में वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत गेहूं फसल 52 हजार हेक्टेयर में अच्छादन लक्ष्य के विरुद्ध 53 हजार 430 हेक्टेयर में अच्छादन हुआ। मौसम की स्थिति यही रही तो किसानों की कमर टूट जाएगी। जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत जिले के सभी प्रखंडों में सरसों फसल 1630 हेक्टेयर अच्छादन लक्ष्य के विरुद्ध 1434 हेक्टेयर उपलब्धि है। लेकिन जिन किसानों ने सरसों की फसल की कटाई कर ली है, वैसे किसानों के फसल भीगने के कारण क्षति होने की आशंका बन गयी है। सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने सरसों की फसल क्षति होने की सूचना अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिकों को दी है।

एक्सपर्ट : मौसम विभाग

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को भी तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरा है वहीं 15 मार्च को 8 व 10 किमी की रफ्तार के साथ एक एमएम हल्की बारिश की संभावना है। अभी तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस से घटकर 21.3 डिग्री है। ऐसे में मौसमी फसलों में गेहूं, दलहन व तेलहन को नुकसान होगा। सत्तरकटैया क्षेत्र के सरसों की फसल को काट चुके किसानों ने भीगने की सूचना दी है।
-अशोक पंडित, मौसम वैज्ञानिक, कृषि अनुसंधान केन्द्र, अगवानपुर

एक्सपर्ट : कृषि विभाग

पटवन कर चुके गेहूं को अत्यधिक जल-जमाव से 10 से 15 % की क्षति हो सकती है। दलहनी व तेलहनी में कम पटवन चाहिए इसीलिए इसमें फंगस लगेंगे और उत्पादन पर असर पड़ेगा।
-ई.बिमलेश पांडे, कृषि वैज्ञानिक,कृषि अनुसंधान केन्द्र अगवानपुर, सहरसा।

चार दिनों का अधिकतम
एवं न्यूनतम तापमान


दिन अधिकतम न्यूनतम

रविवार 28 18 डिग्री सेल्सियस

सोमवार 31 17 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार 32 19 डिग्री सेल्सियस

बुधवार 32 18डिग्री सेल्सियस

मार्च में दिखा मानसून का नजारा, 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा

सहरसा के ग्रामीण क्षेत्रों में खेत में गिरा गेहूं का पौधा।

बारिश के बाद शहर के रिफ्यूजी चौक के समीप सड़क पर जमा पानी।
खबरें और भी हैं...