पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simri Bakhtiyarpur News To Worship Bhairavnath Temple In Baba Mateshwar Dham

बाबा मटेश्वर धाम में भैरवनाथ मंदिर बनाने के लिए भूमि-पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा मटेश्वर धाम कांठो परिसर में भैरवनाथ मंदिर का निर्माण सकरा-पहाड़पुर की मुखिया द्वारा किया जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर शुक्रवार को मुखिया अंजू देवी एवं पूर्व मुखिया रामेश्वर यादव ने संयुक्त रूप से भूमि-पूजन किया। इस मौके पर मंदिर न्यास समिति के सदस्य मौजूद थे। बाबा मटेश्वर धाम कांठो में एक और मंदिर के बन जाने से जहां मंदिर परिसर भव्य बनेगा, वही इलाके में एक भैरव मंदिर भी हो जाएगा। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डा. अरुण कुमार ने भैरवनाथ मंदिर बनाने वाले सकरा-पहाड़पुर के मुखिया पति पूर्व मुखिया रामेश्वर यादव को धन्यवाद किया। अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर का बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

भूमि पूजन करते दाता परिवार सहित अन्य।
खबरें और भी हैं...