- Hindi News
- National
- Saharsa News Today The Statue Of Amarendra And Premlata Will Be Unveiled
आज होगा अमरेन्द्र व प्रेमलता की मूर्ति का अनावरण
सहरसा | स्थानीय प्रेमलता अमरेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में गुरूवार को अमरेन्द्र मिश्र एवं प्रेमलता मिश्र के मूर्ति का पूर्व आईपीएस अधिकारी सह पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार अनावरण करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक मुख्य अतिथि होंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रेमलता अमरेन्द्र मिश्र महाविद्यालय के अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं प्राचार्य दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि दिन के 1 बजे होनेवाले अनावरण समाराेह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता, सहित अन्य उपस्थित होंगे।