महिषी में शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
महिषी | थाना क्षेत्र के तेघरा गांव से रविवार की सुबह महिषी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में 40 लीटर 950 एम एल इम्पीरियल ब्लू विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई। इस क्रम में एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बीआर 19 एन 3941 नंबर पर बोरे में लदा 400 ग्राम का 40 पाउच देशी शराब बरामद किया गया। अॉटो पर लादकर विदेशी शराब का बहुत बड़ी खेप महिषी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कारोबारी के ठिकाने पर पहुंचाने के लिए निकला था इसी बीच पुलिस ने तेघरा गांव से देशी विदेशी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति बहाल रखने के लिए पुलिस जगह-जगह शराब कारोबारी को चिह्नित करने के लिए तंत्र बिठा रखा है। दो शराब कारोबारी तेघरा गांव निवासी चंदर सादा व चंदन सादा को गिरफ्तार किया है।