पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट में दो जख्मी,10 को किया नामजद, एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलुआ थाना क्षेत्र के परवाहा वार्ड 7 में जमीन विवाद को लेकर गुरूवार को हुए मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी के भाई मजीद अंसारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर परवाहा वार्ड निवासी हारून अंसारी, अनवर अंसारी, अख्तर अंसारी, मेहरुल्ला अंसारी, हिदायतुल्ला अंसारी, इशारुद्दीन अंसारी, सज्जाद अंसारी, मनीर अंसारी एवं दिनबंधी वार्ड-12 निवासी मो. सफीक अंसारी एवं रसीद अंसारी को आरोपी बनाया है। आवेदन में बताया है कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे जमीन विवाद को लेकर सभी आरोपी दरवाजे पर तलवार-लाठी और डंडे से लैस होकर गाली गलौज करने लगे। इस बीच आरोपियों को समझाने गए तो सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आवेदक का पुत्र मो. वसीम पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे मो. वसीम और मो. बसीर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में आस-पास के लोगों को आते देख सभी आरोपी भाग निकले। जाते समय मो. बसीर के बटुआ से 55 हजार रुपया भी छीन लिया। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी मो. सफीक अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...