नशे में हंगामा करता दो युवक गिरफ्तार, जेल
महिषी | महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर कोसी बांध पर बुधवार की रात गश्ती के दौरान महिषी थाना पुलिस ने सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सकरा पहाड़पुर निवासी दो लोगों को नशे की हालत में हंगामा करते गिरफ्तार किया। जलई थाना कांड संख्या 33/20 के सहोरवा निवासी तीन प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार एवं अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजनपुर कोसी बांध पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे धनंजय कुमार एवं तरुण चौधरी को गश्ती दल के जवानों ने गिरफ्तार किया। जलई थाना क्षेत्र के सहोरवा निवासी लखन साह, संदीप साह एवं अनिल साह को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार लोगो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।