पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से शुरू हाेगा विष्णुदेव बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ मिलेगा 51 हजार

शहर के एमएलटी कॉलेज मैदान में गुरूवार से पांच दिवसीय विष्णुदेव बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। 16 मार्च तक चलने वाले टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के शील्ड अनावरण का कार्य बुधवार को जिला परिषद प्रांगण स्थित रैनबो रिसोर्ट में किया गया।

मजेस्टिक कंस्ट्रक्शन एवं डेवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड के तत्वाधान में आयोजित होनेवाली क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन समिति के अघ्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि विष्णुदेव बाबू 41 वर्षों तक एमएलटी कॉलेज में सेवा दिए , उन्हीं की याद में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में पटना की तीन टीमों के अलावा मुजफ्फरपुर, अरवल, खगड़िया, पूर्णिया एवं सहरसा की एक-एक टीमें खेलेंगी। उन्होंने कहा कि रणजी ट्रॉफी में खेलनेवाले बिहार के अधिकांश खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार , उपविजेता टीम को 25 हजार रुपया नकद दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, सचिव रौशन सिंह धोनी, संयुक्त सचिव विवेक कुमार एवं अंचल कुमार, लोजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष झा, सिद्धार्थ सिंह सिद्धु, अखिलेश कुमार टुटु, अमन कुमार एवं पंकज कुमार सिंह उपस्थित थे।

एमएलटी कॉलेज मैदान में टूर्नामेंट के शील्ड अनावरण करते आयोजन से जुड़े सदस्य।

{उपविजेता टीम को 25 हजार की मिलेगी राशि

{15 मार्च तक हाेगा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का अायाेजन

टूर्नामेंट में पटना की 3 टीमों के अलावा मुजफ्फरपुर, अरवल खगड़िया, पूर्णिया आैर सहरसा की एक-एक टीमें खेलेंगी
खबरें और भी हैं...