पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simri Bakhtiyarpur News Water Logging In Teliahat Market Due To Rain People Suffer

बारिश से तेलियाहाट बाजार में जलजमाव, लोगों को परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम के मिजाज में अचानक परिवर्तन के बाद शनिवार को हुई बारिश से तेलियाहाट बाजार में जलजमाव से स्थिति नारकीय बन गयी है। जलजमाव की समस्या वर्षो से चली आ रही है। हल्की बारिश होने से पानी जमा हो जाता है।

पैदल चलने वाले राहगीरों सहित साइकिल सवार, छोटी व बड़ी गाड़ियों को कठिनाइयों का समाना करना पड़ रहा है। यह सड़क बनमा ईटहरी- सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग को जोड़ती है।

हल्की फुल्की बारिश होने से उक्त सड़क में दो से तीन फीट पानी जमा हो जाता है। बाजार में पानी का बहाव नहीं होने से उक्त स्थान पर ये समस्या उत्पन्न होती है। इस सड़क से रोज प्रशासनिक अधिकारियों का आाना-जाना होता है। लेकिन आज तक इस समस्या से निजात दिलाने के लिए किसी के द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।

बाजार के लोगों के द्वारा सड़क को दोनों किनारे से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसकी वजह से सड़क और भी छोटा हो गया है। साथ ही बाजार वासियो द्वारा सड़क पर पानी बहाने के कारण भी सड़क की स्थिति खराब हो गई है। जगह-जगह सड़क टूट गया है।

बीच सड़क पर जलजमाव का दृश्य
खबरें और भी हैं...