- Hindi News
- National
- Simri Bakhtiyarpur News Water On The Aspirations Of The Happy Farmers Seeing The Sweltering Pulses Crop
लहलहाते दलहन फसल को देख खुश किसानों के अरमानों पर पानी
सात दिनों में दूसरी बार हुई बारिश ने किसानों परेशानी की बढ़ा दी है। बेमौसम हुई बारिश से किसानों के दलहन की फसल को नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस साल दलहन बेहतर फसल उम्मीद थी। किसान खेतों में लहलहाते दलहन फसल को देख खुश थे। लेकिन मौसम की बेरुखी ने उनके खिले चेहरे को मुरझा दिया। बारिश से सरसों, चना, मंसूर, व खेसारी फसल में लग रहे फूल बर्बाद हो सकते हैं।
किसानों की मानें तो फाल्गुन मास में बारिश का सीधा असर दहलन फसल के उत्पादन पर पड़ता है। क्योंकि, बारिश के कारण फसल को प्रचुरमात्रा में नमी मिलती है। इससे फसल में फूल आने के बजाय फसल बढ़ने लगता है। मंसूर व खेसारी में नमी के कारण गलका रोग लगता है। ऐसी स्थिति में फसल की अच्छी उपज के बाद भी अनाज का उत्पादन आवश्यकता के अनुरूप नहीं हो पाता है। जिसके चलते किसानों की चिंताएं बढ़ी है। किसान रंजीत सिंह का कहना है कि बारिश से दलहन फसल की खेती चौपट होगा। क्योंकि ज्यादातर फूल बारिश के कारण गिर जाएंगे। और खेतों में नमी के कारण उक्त फसल में गलका नामक रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। किसान हरदेव सिंह का कहना है कि इस साल दलहन फसल की अच्छी उपज होने की अनुमान था। लेकिन बारिश से नुकसान हो जाएगा।
क्षतिग्रस्त रैंचा का पौधा।