- Hindi News
- National
- Kahra News Who Asked The Suspicious Young Man Standing Near The Door Beating Him With Colleagues
दरवाजे के पास खड़े संदिग्ध युवक से पूछा कौन है, इतने में साथियों के साथ की पिटाई
सदर थाना क्षेत्र के नरियार सरदार टोला में रविवार की देर रात एक व्यक्ति के घर पर हमला करने आए रहुआमणी गांव के तीन युवकों की बाइक को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीण के जुटने के बाद हमलावार भाग गए लेकिन उसकी बाइक को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित गृह स्वामी विको दास ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे उनके दरवाजे के समीप संदिग्ध स्थिति में खड़े एक युवक से पूछा कि यहां क्यों खड़े हो ? पहले तो उसने बहस की फिर कुछ देर के बाद तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर 6 -7 की संख्या में आए लोगों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
हमलावरों में एक रहुआमणी निवासी बैजनाथ यादव भी था। पुलिस को दिए आवेदन में विको दास ने कहा है कि उनके अलावे, पप्पू दास, सौरभ दास को भी पीट कर जख्मी कर दिया। हल्ला सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर आये तो बैजनाथ यादव अपने सभी साथी के साथ तीनों बाइक छोड़ फरार हो गया। आक्रोशित लोगों के द्वारा गुस्से में तीनों बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर विको दास,पप्पू दास, सौरभ दास सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाबत सदर थाना अध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक से थाना लाया गया है घटना मामले में जख्मी के बयान पर नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
ग्रामीणों के हमले में क्षतिग्रस्त बाइक।
जख्मी नरियार सरदार टोला निवासी।