पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में महिला घायल, सीएचसी से रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुमारखंड | थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार से पुरैनी गांव जाने वाले मार्ग पर सरहदगति गांव स्थित नहर के समीप बाइक के आगे में एकाएक भैंस आ जाने की वजह से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन- फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित वार्ड 13 निवासी भोला सरदार प|ी सतनी देवी के साथ पुरैनी पंचायत के सरहदगति गांव से शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर से पुरैनी जानेवाली पक्की सड़क पर सरहदगति गांव स्थित नहर के समीप पहुंचते ही अचानक भैंस बाइक के सामने आ गई। जिसके कारण बाइक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई।
खबरें और भी हैं...