पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने छेड़खानी और मारपीट का लगाया आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू मुहल्ला में आधा दर्जन से अधिक मनचलों के द्वारा महिलाओं से मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बख्तियारपुर
थाना में आवेदन दिया गया है।
इसमें एक युवक को नामजद तथा 10-15 अज्ञात पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।

पीड़ित महिला नेहरू मुहल्ला वार्ड नंबर 9 निवासी गायत्री देवी ने बताया कि बुधवार की रात्रि 8 बजे विवाह के उपलक्ष्य में मटकोर का विधान करने के लिए घर व मुहल्ला की महिला सहित बीच बाजार स्थित शिवालय जा रही थी।

घर के आगे जैसे ही महिला व युवती निकली उसी समय मस्जिद के आगे जीम चलाने वाले मधुवन गांव निवासी मो काजू आलम आरजू ने अपने 10-15 मनचले युवकों के साथ छेड़खानी करने लगा। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...