पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर काम को समर्पित रहे महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहरसा | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नमिता पठाक द्वारा मातृ शक्ति सम्मान का आयोजन किया गया। संचालन पुष्पलता सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इनमें डा. रविन्द्र शर्मा, डा. विनीता शर्मा, डा. भारती झा, आरापट्‌टी की मुखिया शांति लक्ष्मी चौधरी समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। उपस्थित सभी चिकित्सकों ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किया। इस मौके पर पूर्व विधायक आलोक रंजन एवं अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश नेता कार्तिक कुमार सिंह, पूर्व विधायक संजीव झा, लाजवन्ती झा, आनन्द मिश्रा ने भी लोगों को संबोधित किया।
खबरें और भी हैं...