नशे की हालत में युवक को किया गया गिरफ्तार
महिषी | महिषी पाठक टोला में होली के दिन शराब के नशे में मुहल्ले के लोगो के द्वारा एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। लोगो ने हल्ला मचा रहे महिषी निवासी राघव पाठक के बिषय में दूरभाष पर पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पाठक टोला से सूचना मिली िक एक युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा है जिसकी जांच करवाने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई है।