पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tajpur News 10 Students Absent On Third Day Of Graduation Third Section Exam

स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा के तीसरे दिन 10 छात्र हुए अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉ.एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर में स्नातक तृतीय खंड के आयोजित परीक्षा में शुक्रवार को कुल 525 छात्रों में 10 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रिंसिपल डॉ.एफ. बी.अजीमी ने बताया कि बुधवार को आयोजित परीक्षा में ग्रुप ई एवं एफ के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रथम पाली में ग्रुप ई की परीक्षा आयोजित की गई
जिसमें जूलॉजी मे 83, सोशियोलॉजी में 27, होम साइंस में 100, इकोनॉमिक्स में 55 छात्र-छात्रएं उपस्थित हुए। जबकि कुल 7 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली के ग्रुप एफ में इंग्लिश में 58, जियोग्राफी में 119, बॉटनी में 66 एवं रूरल इकोनॉमिक्स में 3 छात्र-छात्रएं उपस्थित हुए । वहीं द्वितीय पाली में 3 छात्र उपस्थित हुए। जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनीता
कुमारी ने बताया कि डॉ. एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर में उमा पाण्डेय कॉलेज पूसा एवं जीकेपीडी कॉलेज कर्पूरी ग्राम के छात्रों के परीक्षा केंद्र है। मौके पर डॉ.पी. आर कर्ण, निशिकांत जयसवाल, रजत शुभ्रो दास, पीटीआई यदुनाथ शरण यादव, डॉ. एसके विद्यार्थी, डॉ. बलराम, अजित कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।

डॉ. एलकेवी डी कॉलेज ताजपुर में परीक्षा देते छात्र।
खबरें और भी हैं...