पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

11 लीटर शराब व बाइक बरामद, तस्कर फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मथुरापुर ओपी पुलिस ने शनिवार की रात सारी गांव से 11 लीटर शराब व बाइक जब्त कर ली और थाने ले आई। वहीं तस्कर फरार होने में सफल रहा। ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गश्ती करते हुए सारी चौक के पास पंहुचने पर देखा कि एक बाइक आ रही है। वहीं बाइक चालक पुलिस की गश्ती गाड़ी को देख बाइक खड़ी कर भाग गया। वहीं वाइक के पास पहुंच कर देखा तो बाइक पर बोरी मंे लदी 375 एमएल की दस बोतल और 750 एमएल की दस बोतल मंे कुल 11 लीटर शराब थी। वहीं तस्कर का पता लगाया जा रहा है। इधर वारिसनगर पुलिस ने विधि व्यवस्था प्रभारी दारोगा नागेशवर प्रसाद के नेतृत्व मे शनिवार को सतमलपुर स्थित सुबोध महतो के तारी दुकान में छापेमारी कर 3 लीटर देसी शराब बरामद की है। कारोबारी फरार होने में सफल रहा।

खबरें और भी हैं...