पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीह बोरिया के पास बूढ़ी गंडक नदी में गिरी बोलेराे, 2 की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय थाने के डीह बोरिया गांव में होली के दिन मंगलवार दोपहर एक बोलेरो असंतुलित होकर बूढी गंडक नदी में जा गिरी जिससे बोलेरो में सवार छह लोग डूब गए। हालांकि नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने डीह बोरिया के रमाकांत झा के पुत्र चन्दन कुमार झा, ओमप्रकाश सिंह के पुत्र नंदन कुमार, राजाराम महतो के पुत्र अमरनाथ महतो व लक्ष्मी सिंह का पुत्र रणधीर कुमार काे छानकर नदी से बाहर निकाल लिया। जबकि गांव के राजेश कुमार व सुमन कुमार सौरभ डूब गए। बाद में लोगों ने राजेश का शव बरामद कर लिया। जबकि सुमन का नहीं मिल पाया था। पुलिस ने बरामद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जानकारी अनुसार दोपहर डही बोरिया गांव के उक्त् सभी युवक लाल रंग के बोलेरो पर सवार होकर अपने मित्र नंदन को छोड़ने के लिए उसके घर गांव के दूसरे छोड़ पर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी बोरिया शिवाला पहुंचा वहां बूढ़ी गंडक नदी का बांध काफी तीखा है। तेज गति होने के कारण चालक संतुलन खो दिया जिससे वाहन को लेकर नदी में चला गया इसी बीच नदी में मछली मार रहे मछुआरो ने डूब रहे युवको में से चार को छान कर बाहर निकाल लिया। जबकि दो लोग डूब गए।

पुलिस को झेलना पड़ा लोगों का विरोध

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि होली के दिन होने के कारण लोग मस्ती में थे। एक बार तो पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी को मौके से पीछे घटना पड़ा। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद बोलेरो दिखा। कटाव के कारण नदी डीह बोरिया के पास काफी गहरी है। घटनास्थल के पास नदी बांध से करीब 60 से 70 फीट गहरी है।

नदी में डूबी बोलेरो को निकालते ग्रामीण।

घटनास्थल के पास नदी 60-70 फीट गहरी है
खबरें और भी हैं...