- Hindi News
- National
- Tajpur News 2 Killed In Face To Face Collision Of Bike On Mussarighari Muzaffarpur Road
मुसरीघरारी-मुजफ्फरपुर पथ पर बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत
बंगरा थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर मुसरीघरारी-मुजफ्फरपुर पथ स्थित मुर्गिया चौक के पास मंगलवार की रात बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के नीम चौक निवासी अनीता देवी (38 वर्ष) व बंगरा थाना क्षेत्र के चक भिखारी निवासी दिलीप झा (28 वर्ष) पिता भूलटून झा के रूप में की गई। वहीं घायलों की पहचान चक भिखारी निवासी कल्लू झा व रहीमाबाद निवासी मो. नौशाद के रूप में हुई। वहीं आक्रोशित परिजनो ने एनएच-28 मुसरीघरारी-मुजफ्फरपुर पथ स्थित गांधी चौक एवं इमली चौक को आधे घंटे के लिए जाम कर दिया।
मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।