ई-शक्ति नाबार्ड से लाभान्वित हो रही हैं 20 हजार महिलाएं
प्रखंड के मनरेगा भवन पर अनमोल उपहार सेवा फाउण्डेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एनिमेटर गौरी रानी ने कहा कि ई-शक्ति नाबार्ड परियोजना से जिले की बीस हजार महिला सशक्त तथा लाभान्वित हो रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औसेफा के निदेशक देव कुमार ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर गीता देवी, अर्चना कुमारी, रानी महतो, सोनी कुमारी, कंचन कुमारी, शेखा देवी, पिंकी कुमारी, किरण देवी, रेणु कुमारी आदि मौजूद थीं।