पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hasanpur News 209 Bottles Of English Liquor Recovered In Raid Smuggler Absconding

छापेमारी में 209 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के सिवैया गांव में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 209 बोतल में भरी अंग्रेजी शारब बरामद की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सिवैया गांव निवासी मो. कामरान अंग्रेजी शराब की धंधा करता है। घर पर छापेमारी में की गई। इस छापेमारी में धंधेबाज के घर से 209 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर जब्त की गई। वहीं धंधेबाज घर छोड़ कर फरार हो गया।

विदेशी शराब बरामद की गई

हसनपुर | स्थानीय थाना की पुलिस ने सोमवार को हसनपुर बाजार बड़गांव रोड से 15 बोतल विदेशी शराब को बरामद किया। बरामद सभी शराब की बोतलें 180 एमएल की है। हालांकि पुलिस को देख धंधेबाज मौके पर से फरार हो गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि बड़गांव रोड में सड़क के किनारे खड़ी एक बाइक में लटके हुए एक थैला से शराब की बोतलों को बरामद किया गया है। साथ ही बाइक को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार धंधेबाज पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। छापेमारी में एएसआई संजय कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की छापेमारी से तस्करों में हड़कंप मचा रहा।

खबरें और भी हैं...