पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट में 4 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर गांव में बीते 10 मार्च को पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी। इसमें 4 लोग राजकुमार राय, सविता देवी, सोनू कुमार तथा राहुल कुमार घायल हो गए। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। इस संबंध में घायल सविता देवी के बयान पर थाना में केस दर्ज किया गया है,जिसमें सुबोध राय, अवधेश राय, बीणा देवी, बबीता देवी, उमदी देवी, रीता देवी सभी सिवैसिंगपुर के रहने वाले है। वहीं यशवंत राय जौनापुर निवासी सहित 3 अज्ञात को आरोपित किया गया है। आवेदन में नकद व जेवरात सहित एक लाख रुपए मूल्य से अधिक के समान लूट लेने का आरोप भी लगाया गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले जांच की जा रही है।

बोलेरो व बाइक की टक्कर में एक युवक घायल

कल्याणपुर | थाना क्षेत्र के जनता चौक के समीप बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए स्थानीय एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान वैनी पूसा के दिघरा गांव निवासी 30 वर्षीय संजय दास के रूप में हुई है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भाग रहे बोलेरो को जब्त कर थाने ले आई।

खबरें और भी हैं...