पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News 4400 Applicants Will Get Electricity Connection Only From The Old Rule There Was Trouble In Providing Connection To Portal

4400 आवेदकों को पुराने नियम से ही मिलेगा बिजली कनेक्शन, पाेर्टल से कनेक्शन देने में हाे रही थी परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुविधा पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन देने में हो रही असुविधा को लेकर बिजली विभाग ने पुराने नियम से ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत जिले में 1 जनवरी से 28 फरवरी तक नए कनेक्शन के लिए मिले 4400 आवेदकों को चरणबद्ध तरीके से 31 मार्च तक कनेक्शन देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा 15 अप्रैल तक सभी आवेदकों को नए कनेक्शन देने पर जोर दिया जा रहा है। बताया जाता है कि बिजली विभाग की ओर से सुविधा पोर्टल की शुरूआत की गई है। इसमें सुधार होने के बाद नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लाेग नया कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि सुविधा पोर्टल शुरू करने के बाद तकनीकी समस्याओं के कारण लोगों को नया कनेक्शन प्राप्त करने में असुविधा हो रही थी। इसके कारण नया कनेक्शन लेने के लिए लोगों का आवेदन लंबित था। इसको ध्यान में रखकर सभी आवेदकों को चरणबद्ध तरीके से बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। वहीं सभी प्रकार की समस्याओं का निष्पादन करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसमें बिल त्रुटि, मीटर की गड़बड़ी सहित सभी समस्याओं के समाधान के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस बीच लोग अपने बिल त्रुटि की समस्या का समाधान कराने के साथ नए कनेक्शन प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा बकाएदारों को ससमय बिजली भुगतान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

राजस्व वसूली के लिए डोर-टू-डोर चलाया अभियान


बताया जाता है कि बिजली विभाग की ओर से राजस्व वसूली को लेकर डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बकाएदारों से बकाया राशि को जमा कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं लंबे समय से बकाया राशि वाले लोगों को चिह्नत कर उनसे राजस्व की वसूली की जाएगी। मार्च तक जोर-शोर से अभियान चलाया जाएगा। समस्तीपुर, दलसिंहसराय व रोसड़ा डिविजन में राजस्व की वसूली की जा रही है। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मी व पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।


फिलहाल पुराने नियम से ही नए कनेक्शन के लिए 4400 आवेदकों को 31 मार्च तक बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। वहीं 15 अप्रैल तक सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। वहीं राजस्व वसूली के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
पंकज राजेश, विद्युत अधीक्षण अभियंता, समस्तीपुर
खबरें और भी हैं...