3 अप्रैल से मनाया जाएगा 53वां श्याम उत्सव
समस्तीपुर शहर के गोला रोड स्थित खाटू श्याम बिहारी मंदिर में 3-5 अप्रैल तक 53 वां वार्षिक उत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर गुरूवार को सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता में मंदिर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बताया गया कि पहले दिन अखंड पाठ को लेकर 51 महिलाओं को ड्रेस कोड दिया जाएगा जिसमें पहले आओ पहले पाओ के तहत ड्रेस दिया जाएगा। उत्सव को लेकर 11 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मनीष अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल, अमन नागलिया, संजय सुरेका, आशिक खेमका, राकेश अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, रूपेश कुमार, सुधीर गोयनका व भरत पॉलीवाल शामिल हैं। इस दौरान विशेष निशान यात्रा, झांकी, भजन व भंडारा आदि किया जाएगा। कार्यक्रम का मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल को बनाया गया। मौके पर श्याम सर्राफ, निर्मल केडिया, विजय जलान, मनोज कावरा, महेंद्र केडिया आदि थे।