पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट की घटनाओं में 6 लोग घायल, पांच रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर होली के दौरान हुई मारपीट की घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पांच की स्थिति गंभीर रहने के कारण डॉक्टर ने उसे समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया। घायलों में लदौरा गांव निवासी 50 वर्षीय राम राजु सहनी, रमौली गांव निवासी 15 वर्षीय मीना कुमारी, बरहेता गांव निवासी 50 वर्षीय देवचंद्र सहनी व 42 वर्षीय मीना देवी, पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू कुमार झा, कल्याणपुर गांव निवासी 27 वर्षीय शुभम कुमार मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर उपस्थित डॉक्टर ने रमौली गांव निवासी मीनू कुमारी, बहता गांव निवासी मीना देवी एवं देव चंद्र साहनी, पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी पप्पू कुमार झा शाहिद कल्याणपुर गांव निवासी शुभम कुमार को समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं रमोली गांव निवासी मीनू कुमारी और बरहेता गांव निवासी देव चंद्र सहनी ने एवं मीना देवी को डीएमसीएच दरभंगा के लिए रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...