पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujiyarpur News 881 Liter Foreign Liquor Seized At Ujiarpur Police Station Destroyed

उजियारपुर थाना में जब्त 881 लीटर विदेशी शराब काे किया गया नष्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के विभिन्न मामले में जब्त विदेशी शराब काे नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि थाने में जब्त 881 लीटर विदेशी शराब काे नष्ट किया गया। कर्मियों ने शराब की बोतलें तोड़ कर गड्ढे में डालकर उसे नष्ट किया गया। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में सीओ संजय कुमार महतो, सर्किल इंस्पेक्टर धरम पाल, थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, एसआई अलख नारायण तिवारी, राजकुमार चौधरी, क्रांति राय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

इधर, वारिसनगर में मथुरापुर ओपी पुलिस ने झिल्ली चौक के पास से शुक्रवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान मथुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी अजय कुमार साह के रूप में की गई है। दारोगा विष्णु प्रसाद सिंह ने बताया कि गश्ती करते हुए झिल्ली चौक के पास पहुंचे तो पुलिस गाड़ी को देख युवक भागने लगा। पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ा। 23 फरवरी को शेखोपुर में मकान के पीछे व खेत से 14 कार्टन शराब बरामद किया था।

जब्त शराब को नष्ट कराते सीओ, इंस्पेक्टर व अन्य।
खबरें और भी हैं...