- Hindi News
- National
- Tajpur News 9 Out Of 411 Students Absent In Seventh Day Graduate Iii Section Exam
सातवें दिन स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा में 411 छात्रों में 9 अनुपस्थित
डॉ.एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर में स्नातक तृतीय खंड के आयोजित परीक्षा के सातवें दिन शनिवार को कुल 411 छात्रों में 9 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रिंसिपल डॉ.एफ. बी.अजीमी ने बताया कि शनिवार को ग्रुप ए एवं बी के लिए सातवें पेपर की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में ग्रुप ए की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें सायकोलॉजी मंे 114 एवं केमिस्ट्री में 63 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जबकि प्रथम पाली में कुल पांच छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में ग्रुप बी की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें हिस्ट्री में 176 उर्दू में 34 संस्कृत में 8 एनिसिएन्ट हिस्ट्री में 7 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दूसरी पाली में कुल चार छात्र अनुपस्थित हुए। जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता कुमारी ने बताया कि डॉ.एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर में उमा पाण्डेय कॉलेज पूसा एवं जीकेपीडी कॉलेज कर्पूरी ग्राम के छात्रों के परीक्षा केंद्र है। मौके पीटीआई यदुनाथ शरण यादव, डॉ.हरिमोहन प्रसाद, डॉ. कुमारी सुषमा, डॉ.शहनाज आरा डॉ.बलराम, अजित कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।
डॉ. एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर में परीक्षा देते छात्र।