पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujiyarpur News A 5 Year Old Girl Was Raped By A Father Of 3 Children On Holi Day Arrested

होली के दिन 5 साल की बच्ची के साथ 3 बच्चों के पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन मंगलवार को तीन बच्चों के पिता ने पड़ोस की पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने इस मामले में आरोपी को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस घटना से गांव के लोग अचंभित हैं। बताया गया बच्ची को अारोपी बहला-फुसलाकर गांव के एक मक्के के खेत में ले गया और वहां पर बच्ची के साथ बेरहमी से कुकर्म को अंजाम दिया। इस तरह की घटना को अंजाम देकर अारोपी ने पूरे गांव को ही शर्मशार कर कर दिया। लोग दाेषी को जल्द से जल्द कार्रवाई कर सजा दिलाने की बात कही है।

बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई

खून से लथपथ बच्ची काे राेते देखकर बच्ची से लोगों नेपूछताछ की। इसके बाद बच्ची ने आरोपी के बारे में बताई। लोगों ने पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद आरोपी को उसके घर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव के विंदेश्वर राय का पुत्र सुबोध राय बताया गया है। बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष आफताव आलम ने बताया कि पीड़ित बच्ची व उसके भाई से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बच्ची का मेडिकल सदर अस्पताल में कराया गया है। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की बात बताई है। आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने के लिए कोर्ट को लिखा जाएगा। वहीं महिला थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची के मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। बच्ची का मेडिकल चेकअप के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला से दुष्कर्म करने वाले को भेजा जेल

उजियारपुर|उजियारपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में 17 फरवरी की संध्या सुनसान चौर में एक महिला को जबरन घसीटकर ले जाया गया अाैर सरसों-मसूर के खेत में मुंह बांधकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला गांव के ही एक आंटा चक्की से मक्का पिसाकर घर लौट रही थी। इसी क्रम में आंटा चक्की संचालक द्वारा घटना का अंजाम दिया गया। वमहिला की आंख, गला सहित शरीर के कई अंगाें में जख्म के निशान हैं। घटना के बाद बदहवास महिला ने परिजनाें को सारी बात बताई। पीड़िता के बयान पर गांव के ही आंटा चक्की संचालक राहुल राय पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एेसे कुकर्मियाें पर धिक्कार है

घटना को लेकर गांव में तनाव
बढ़ाई गई पुलिस की गश्त


घटना के बाद लोगों मेंे बढ़ रहा आक्रोश, सबने एकस्वर में कहा-ऐसे लोगों को तुरंत समाज से बाहर कर देना चाहिए

लोगों ने मामले में कहा इस तरह के मानसिकता वाले लोगों को समाज से भी बाहर कर देना चाहिए। ताकि इस तरह की घटना का दोहराव न हो सके। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर गांव के लोग होली के जश्न में डूबे हुए थे। एक दूसरे पर रंग व गुलाल डाल रहे थे। इसी बीच पांच वर्षीय बच्ची को पड़ोस का आरोपी युवक बहला-फुसलाकर बगल के एक मक्के के खेत में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
खबरें और भी हैं...