- Hindi News
- National
- Hasanpur News A Case Has Been Registered Against Three People For Firing In The Government
शासन में हुई गोलीबारी में तीन लोगों पर मामला दर्ज
हसनपुर|थाना क्षेत्र के शासन गांव में 10 मार्च को बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में दो सगे भाइयों के घायल होने की घटना में गुरुवार को स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया। बदमाशों की गोली से घायल कुंदन कुमार ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर जान मारने की नीयत से गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। जिन तीन लोगों को आरोपित किया गया है, उनमें मुर्राहा निवासी सूरज कुमार, शासन निवासी केशव कुमार व बेगूसराय के राजू कुमार को आरोपित किया गया है। बताया जाता है कि 10 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने शासन गांव में अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में गोली लगने से दो सगे भाइयों कुंदन कुमार व चंदन कुमार घायल हो गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।