पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Action Will Be Taken On Agriculture Coordinator On Failure Of Organic Farming Instructions To Send Funds To 56 Groups

जैविक खेती की असफलता पर कृषि समन्वयक पर होगी कार्रवाई, 56 समूहों को राशि भेजने का निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने व उससे जुड़े चलाए जा रहे योजनागत कार्यक्रम सहित कृषि क्षेत्र संबंधी प्रगति को लेकर गुरुवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता डीएम शशांक शुभंकर ने की। उन्होंने जिले में जैविक खेती कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। साथ ही इसके असफल होने पर जिम्मेदार कृषि समन्वयक पर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी को जैविक अंगीकरण व प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए समूहों का निबंधन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही डीएम ने डीएओ चंद्रशेखर सिंह को जैविक कॉरीडोर योजना में गठित 56 समूहों से जुड़े 3407 किसानों की राशि आरटीजीएस के माध्यम से शनिवार 14 मार्च तक हर हाल में भेजने को कहा। वहीं कृषि समन्वयक को समूहों के सभी क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा प्रशिक्षण राशि का हस्तांतरण व अन्य कार्य की पूर्ण जिम्मेदारी दी गई। बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी, डीएएचओ आदि मौजूद थे।

सिंचाई के लिए समय पर आवेदन लेने का दिया निर्देश

डीएम ने पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत 97 आवेदन ही स्वीकृत होने पर समय पर 790 आवेदन के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं बागवानी मिशन योजना के तहत पॉलीहाउस का एक भी आवेदन नहीं करने पर सभी प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को 7 दिनों के अंदर आवेदन देने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को बीडीओ के यहां उपस्थिति दर्ज कराने काे कहा। बीएओ को बीएसओ से धान अधिप्राप्ति की सूची लेकर सत्यापन का निर्देश दिया।

सभागार में टास्क फोर्स की बैठक के दौरान मौजूद बीएओ व अन्य पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...