- Hindi News
- National
- Sarayranjan News An Elderly Person Died Due To An Accidental Vehicle Accident
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत
सरायरंजन| मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप एनएच 28 पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंगापुर पंचायत के मुबारकपुर निवासी शिवलाल प्रसाद (65 वर्ष) के रूप में की गई है। वृद्ध बुधवार की शाम पैदल ही एनएच 28 को पार कर रहा था। इस बीच ताजपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात बोलेरो ने उन्हें ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। इधर, ग्रामीणों के सहयोग से घायल को प्राथमिक उपचार के पश्चात समस्तीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।