पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर एएनएम का कार्य बहिष्कार है जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी के मुख्य द्वार पर एएनएम अनिता कुमारी की अध्यक्षता व बिहार राज्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ मोरवा के बैनर के तहत कार्य बहिष्कार कर एएनएम कर्मियों ने धरना दिया। एएनएम कर्मियों के कार्य बहिष्कार आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। एएनएम ने बताया कि पिछले 10 माह से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण एएनएम के समक्ष भुखमरी की नौबत आ चुकी है। इसके साथ-साथ कई प्रकार की समस्याओं का सामना
करना पड़ रहा है। जब तक सरकार वेतन का भुगतान नहीं करती है एएनएम का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी रहेगा। एएनएम रंजना कुमारी ने बताया कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होता है आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में अभी कार्य बहिष्कार चल रहा है आगे सीएचसी में डिलेवरी समेत अन्य कार्यों को बाधित कर मुख्य द्वारा में तालाबंदी की जाएगी। मौके पर रंजना कुमारी, अनिता कुमारी, विभा कुमारी, हीरा कुमारी, रेणु कुमारी, आभा कुमारी, बेबी कुमारी,रुबी कुमारी राय, इंदु कुमारी, रीना कुमारी, अंजना कुमारी, मीना कुमारी समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी एएनएम शामिल थे।

सीएचसी मोरवा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करती एएनएम।
खबरें और भी हैं...