पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Apply On The Convenience App You Will Get Connection In One Month

सुविधा-एप पर करें आवेदन एक माह में मिलेगा कनेक्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली विभाग से नए कनेक्शन प्राप्त करने के लिए सुविधा-एप पर आवेदन करना होगा। प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक माह के भीतर कनेक्शन दिया जाएगा। एप पर आवेदन करने के दौरान जरूरी दस्तावेज की फोटो भेजने पर एक टोकन नंबर दिया जाएगा। इसके आधार पर कनेक्शन दिया जाएगा। विभाग की मानें तो एजेंसी की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। एजेंसी की ओर प्रतिदिन सूची प्राप्त की जा रही है। वहीं जिन्होंने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है उन उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि सुविधा-एप शुरू होने के बाद तकनीकी दिक्कत के चलते लोगों को असुविधा हो रही थी। वहीं सुविधा-एप में सुधार किया गया है। इसके अलावा लोगों का बिल त्रुटि व मीटर में गड़बड़ी की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। विद्युत अधीक्षक अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि सुविधा-एप पर आवेदन देने पर सभी प्रक्रिया पूरी करके 1 माह के अंदर बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा। इसके लिए एजेंसी भी कार्य करना शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...