पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिशन मोड पर क्रेडिट तीव्रता को लेकर की जागरूकता कार्यशाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिथान|प्रखंड के जीविका संकुल संघ व जगमोहरा गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक व अनमोल उपहार सेवा फाउण्डेशन की ओर से एसएचजी ग्रुप लीडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के तहत “मिशन मोड पर क्रेडिट तीव्रता अभियान’’ के जागरूकता कार्यशाला के दौरान डीडीएम जयंत विष्णु ने समूह के कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समूह का संचालन, समूह के लेखा-जोखा का रख-रखाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। ई-शक्ति परियोजना द्वारा बैंकों के माध्यम समूह ऋण स्वीकृति पर चर्चा किया गया। डीडीएम ने देश में फैल रहे कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान देने पर बल दिया। इस दौरान दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद ने ली गई ऋण को ससमय अदा करने की अपील की। साथ ही वित्तीय समावेशन पर जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री बीमा योजना व अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई।
खबरें और भी हैं...