पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीडीओ ने मांगा याेजना का प्रगति प्रतिवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विभूतिपुर | प्रखंड के बीडीओ धीरज कुमार ने प्रभारी बीपीआरओ श्याम कुमार और सभी पंचायत सचिव को मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना अन्तर्गत ग्रामीण पेयजल योजना को लेकर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा है कि जांचकर क्रियान्वित योजना का कार्य प्राक्कलन के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति द्वारा खाता से कितनी राशि की निकासी की गई है। यह राशि के आलोक में कितनी राशि का कार्य किया जा चुका है, उस कार्य की अभिश्रव को खाताबही में संधारित किया गया या नहीं का प्रतिवेदन दें। साथ ही संबंधित पंचायत सचिव को अपने स्तर से जांच में सहयोग करने की बातें भी कही है। ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।
खबरें और भी हैं...