पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hasanpur News Bdo Gave Message To Play Holi Peacefully In The Meeting Appealed To The Public Representatives To Cooperate

बैठक में बीडीओ ने शांतिपूर्ण तरीके से होली खेलने का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में रविवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ दुनिया लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों सहित प्रखंड कर्मियों के साथ विचार-विमर्श के बाद बीडीओ ने शांतिपूर्वक तरीके से होली पर्व मनाए जाने का संदेश दिया। बीडीओ ने शांतिपूर्वक तरीके से पर्व मनाए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। बैठक के बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में ही होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इस समारोह में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बीडीओ के अलावे मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, पूर्व प्रखंड प्रमुख संजय दास, आनंद कुमार सिंह, देवड़ा पंचायत के मुखिया राजीव कुमार सिंह उर्फ पिंकु, रामपुर रजवा पंचायत के मुखिया प्रशांत कुमार राय उर्फ मुकुर जी, शासन के मुखिया मो. सत्तार, मंगलगढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार साह, सुरहा वसंतपुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार सहित कई मुखिया उपस्थित थे।

विभूतिपुर| थाना परिसर में होली पर्व को लेकर विभिन्न राजनीतिक दाल, सीएसपी संचालक व इलाके के जनप्रतिनिधियों, प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने लोगों से इलाके के उच्च पर गहरी नजर रखने, गश्ती तेज करने, प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सहयोग करने की अपील की। मौके पर पुलिस पदाधिकारी रामेश्वर राम, विशद विश्वास, अरविंद कुमार, राधाकांत चौधरी, अमन पराशर, जमुना प्रसाद आदि मौजूद थे।

होली पर डीजे नहीं बजेगाहुड़दंगियों पर रहेगी नजर

शाहपुर पटोरी| स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार के संयोजन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली के त्याेहार काे शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए होलिका दहन के समय मौसम को देखते हुए सतर्क रहने काे कहा गया। शांति समिति के सदस्य ने अपनी अपनी राय बैठक में रखी और निर्णय लिया गया कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं हुड़दंगी अाैर लहरिया कट बाइक चालकाें पर विशेष नजर रखी जाएगी। बैठक का संचालन अधिवक्ता सदानंद राय ने किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रियंका, सुमन बीडीओ डॉक्टर नवकंज कुमार, प्रभाष चंद्र राय, प्रमोद राय, रामभवन चौधरी, मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष प्रवीण कुमार राय, जिला पार्षद अर्जुन सहनी, पूर्व जिप संजय राम, रामयतन यादव, दिनेश चौधरी, वीरेंद्र पासवान, राजेश ठाकुर, मो. मोहसीन, धर्मेंद्र राय, वीरचंद्र महतो, मुरारी साह, मो. मुमताज अहमद, धीरेन्द्र राय, विजय कांत राय आदि मौजूद थे ।

शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

दलसिंहसराय| स्थानीय थाना की पुलिस ने होली में शांति व्यवस्था को लेकर रविवार को थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के नेतृत्व में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना परिसर से निकलकर शहर की 32 नंबर गुमटी, मालगोदाम रोड, गुदरी रोड, घाट नवादा, सरदारगंज चौक सहित केवटा, पगड़ा, नवादा, डैनी चौक, बसढ़िया, कमरांव, महनैया, गोसपुर, बुलाकीपुर, मालपुर, रामपुर-जलालपुर, बंबइया हरलाल, खोकसा आदि जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति व सद्भाव के साथ पर्व को संपन्न करने की बात बताई। साथ ही याद दिलाया कि इस बार भी पर्व में अत्यधिक शोर को लेकर डीजे बजाने पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाई गई है। अगर कोई इसका उलंघन करते पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही डीजे और उसके अन्य उपकरण को जब्त कर लिया जाएगा। इधर पुलिस अधिकारियों ने प्रखंड के केवटा, मोख्तियारपुर सलखन्नी, रामपुर-जलालपुर, मालपुर, कोनैला, बंबइया हरलाल, कमरांव में कई जगहों पर सड़क किनारे व घर में चलाई जा रही ताड़ी की दुकान में रखी हजारों लीटर ताड़ी व महुआ शराब को जमीन पर गिराते हुए नष्ट किया। होली को लेकर पुलिस मुस्तैद है। फ्लैग मार्च में दारोगा महानन्द सोरेन, संगीता कुमारी, सुनील कुमार सिंह, शिव कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार, एएसआई राकेश दुबे, शैलेन्द्र सिंह, जैनेंद्र शर्मा, अशोक यादव, जैनेंद्र शर्मा, रतन दास, क्यूआरटी टीम के सदस्य सहित बिहार पुलिस के जवान शामिल थे।

शराब तस्करों पर रहेगी नजर, मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर पुलिस करेगी गश्त

शांति समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश देते बीडीओ।

बैठक में मौजूद पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य।
खबरें और भी हैं...