स्वरोजगार महिला सशक्तीकरण का उत्तम माध्यम : मो. तमन्ना
प्रशिक्षक के साथ यूथ क्लब के अध्यक्ष।
समस्तीपुर | अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर बिहार यूथ फेरेशन की ओर से धर्मपुर में संचालित मुफ्त सिलाई-कढ़ाई सेंटर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष मो. तमन्ना खान ने कहा कि आज सरकारी क्षेत्र में नौकरी की कमी के साथ ही निजी क्षेत्रों में कर्मियों की छटनी जारी है। ऐसे में मध्यम वर्गीय महिलाओं के लिए स्वरोजगार महिला सशक्तिकरण का उत्तम माध्यम है। आज सिलाई-कढ़ाई का हुनर सिखकर सैकड़ों महिलाएं घर बैठकर प्रतिमाह हजारों रुपए कमा रही है। इस अवसर पर सेंटर की ट्रेनर रूबी झा व फरहत हसीन को बेहता कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर मो. रूबैद, राहुल गुप्ता, मो. नौशाद, मो. गुफरान, इरफान अली, सलीम दुर्रानी, मधु कुमारी, शबाना परवीन, रिमा कुमारी, निशा, सुनिता आदि मौजूद थी।