टैंकलॉरी की ठोकर से बाइक सवार हुआ घायल
थाना क्षेत्र के दूमदूम पुल के समीप टैंकलॉरी की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गश्त कर रहे पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। घायल की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव निवासी टुनटुन महतो के पुत्र सरोज कुमार(23 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने गांव से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव में बारात जा रहा था। उसी दौरान पुल के समीप टैंकलोरी ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टैंकलोरी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
सांड के हमले से किशोर हुआ घायल
कल्याणपुर | भिंडी गांव में शुक्रवार को शौच करने जा रहे एक किशोर को देख आवारा सांड ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे की चिल्लाने पर लोग सांड को भगाया।