पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidyapatinagar News Bike Riding Injured Due To Uncontrolled Truck Accident Near Khanuan Chowk

खनुआं चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार हुआ घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{प्राथमिक उपचार के बाद बेहतरी के लिए पीएमसीएच भेजा गया

थाना क्षेत्र के खनुआं चौक के समीप गुरुवार को बाइक सवार दो युवक पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम ट्रक चालक ट्रक बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायल को दलसिंहसराय के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक व बाइक को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई। घायल युवक की पहचान निकटवर्ती चमथा गांव के गोपाल सिंह व सिबैसिंगपुर गांव के रवि कुमार के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपने रिश्तेदार के साथ सिबैसिंगपुर से चमथा घर लौट रहा था। तभी खनुआं गांव के समीप पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक चालक ने बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार बाइक समेत सड़क से नीचे जा गिरा। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने महनार बछवाड़ा मुख्य मार्ग को खनुआं चौक के समीप आधे घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। मौके पर थानाध्यक्ष शिवजी पासवान, एएसआई सुनील कुमार राय , राकेश दूबे, दूधनाथ साह सहित पुलिस बल मौजूद थे।

ट्रक को जब्त करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...