भाजपा बूथ स्तर पर बनाएगी सप्तऋषि
भाजपा के ग्रामीण मंडल पूर्वी की बैठक केवस निजामत में लक्खी चौक पर शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष कृष्ण बालक की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बूथ स्तर पर सप्तऋषि बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं सभी पंचायतों में शक्तिकेन्द्र प्रमुख व सह प्रमुख, सेक्टर प्रभारी बनाने का निर्णय लिया गया।
वहीं आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को धारधार बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर मंडल महामंत्री अरविन्द कुशवाहा, उपाध्यक्ष सुनील यादव, मनोज पोद्दार, अवधेश चौधरी, मंडल मंत्री विकास झा, अनिल दास, राजबाला यादव, निखिल यादव, कार्यसमिति सदस्य अमृता राय, उमाशंकर यादव, अमरजीत झा, अरुण दास, विद्याभूषण यादव, पवन मिश्रा, संतोष कुशवाहा, रामजन्म राय, रामएकबाल महतो, अरविन्द ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।