पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hasanpur News Bjp Workers39 Conference Passed Resolution For Development Equivalent To Hasanpur Assembly Constituency

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के समतुल्य विकास को लेकर प्रस्ताव पारित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के उच्च विद्यालय हसनपुर रोड परिसर में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह ने की। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के समतुल्य विकास के लिए कई प्रस्तावों को पारित कर इस पर मुहर लगाया। इसके तहत +2 विद्यालयों में वर्ग संचालन व व्यवस्था में सुधार, हसनपुर सीएचसी में महिला चिकित्सक की नियुक्ति, भ्रष्टाचार पर रोक, रेल सुविधा के मद्देनजर हसनपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर संगठन मजबूती के लिए आवश्यक सुझाव दिया। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री के अलावा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमरण सिंह, जिला मंत्री मनोरंजन राय, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, अशोक निषाद, सिकंदर आलम आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संजय सिंह लल्लू, विक्रम कुमार, राजा राय आदि उपस्थित थे।

सम्मेलन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व संबोधित करते प्रदेश महामंत्री।
खबरें और भी हैं...