- Hindi News
- National
- Dalsinghsarai News Block Congress Submitted A Memorandum To The Ds Regarding The Deficiencies Of The Hospital
प्रखंड कांग्रेस ने अस्पताल की कमियों को लेकर डीएस को सौंपा ज्ञापन
स्थानीय प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी की अध्यक्षता में अस्पताल में व्याप्त कमियों को लेकर डीएस को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल के नाम डीएस डॉ. अरुण कुमार को दिए गए ज्ञापन में बताया है कि बीते 7 मार्च को बिहार प्रदेश कमेटी के निर्देश पर अस्पताल के निरीक्षण में 9 बिंदुओं की जांच की गई थी, जिसमें एएनएम की कमी के कारण पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र के अक्सर बंद रहता है तथा ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था शून्य है। वहीं अस्पताल में बेड की कमी व ओपीडी और इमरजेंसी में डॉक्टरों की संख्या 12 की जगह 4 है जो वर्तमान में पर्याप्त नहीं है। वहीं शिशु रोग व सर्जन डॉक्टर की कमी है। अस्पताल में सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन पाइपलाइन की व्यवस्था भी नहीं है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से अपने स्तर से व्याप्त कमियों को दूर करने की मांग किया है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, कांग्रेस सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष फैज अहमद फैज, प्रकाश कुमार, राज कुमार प्रसाद बद्री, अविनाश कुमार झा आदि उपस्थित थे।
अनुमंडलीय अस्पताल में डीएस को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता।