पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस, बाइक की टक्कर में 3 गंभीर, दो डीएमसीएच रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंघिया कुशेश्वरस्थान सड़क पर शुक्रवार की संध्या बाइक व बस के बीच तेज गति में आमने सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला एक किशोरी समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉ. सुजीत कुमार ने तीनों को प्राथमिक उपचार के उपरांत किशोरी व बाइक चालक को बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। वहीं महिला का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। इस हादसे में रेफर किए गए बाइक चालक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी सुबोध कापर के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई। वहीं रेफर किए गए किशोरी रूपा कुमारी व पीएचसी ने इजाजरत महिला सीता देवी की पहचान रोसड़ा थाना अंतर्गत गायघाट निवासी अशोक कमती के पुत्री व प|ी के रूप में की गई।

खबरें और भी हैं...