पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 तक बिजली बिल बकाएदारों का कटेगा कनेक्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हसनपुर| प्रखंड के हसनपुर व दूधपूरा फीडर के ऐसे उपभोक्ता जिनके पास बिजली बिल पिछले कई महीनों से बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली के लिए विभागीय तौर पर ठोस कदम उठाया गया है। विभागीय तौर पर 31 मार्च तक सघन अभियान चलाकर बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाएगा। इस संबंध में जेई राजीव कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड में कुल 3500 बिजली उपभोक्ता हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार मात्र 1700 उपभोक्ता ही ससमय बिजली बिल का भुगतान करते हैं। शेष उपभोक्ताओं के द्वारा मनमानी की जाती है। इससे विभागीय राजस्व की हानि होती है। जेई ने बताया कि व्यवसायिक उपभोक्ता जिनके पास एक महीना का बिल बकाया है व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता जिनके पास तीन महीने का बिल बकाया है। उन्हें अविलंब बिल भुगतान के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
खबरें और भी हैं...